फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान चली गोली, तीन लोग घायल

दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान चली गोली, तीन लोग घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेवरही/तरयासुजान। रविवार की रात में तरयासुजान थाने के गांव बेदुपार में पुरानी रंजिश में विवाद के दौरान गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। विवाद में तीन लोग घायल हैं। पुलिस का कहना है अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग गोली लगने से घायल हुए हैं या लाठी-डंडे से हुई मारपीट। घायलों में से एक को गोरखपुर रेफर किया गया है।
रविवार की रात में करीब आठ बजे सेवरही ब्लॉक के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय राजेन्द्र दुबे के भतीजे 58 वर्षीय सुधीर दुबे गांव में टहल रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश में उनके पट्टीदार भोला दुबे के घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षो की तरफ से मारपीट होने लगी। इसी दौरान किसी ने असलहे से फायर कर दिया। गोली चलने से गांव में अफरा तफरी मच गई। इस विवाद में एक पक्ष से
विज्ञापन
सुधीर व दूसरे पक्ष से ड्राइवर मदन यादव तथा सुशीला दुबे घायल हैं। आनन फानन में परिजन घायलों को तमकुहीराज सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से सुधीर को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में तरयासुजान एसओ हरेंद्र मिश्रा का कहना है कि दो पक्षो के बीच मारपीट हुई है। घायल हुए चोट लाठी डंडे के हैं या गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed