फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager raped, accused arrested

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2016 04:17 PM IST
कुश्ाीनगर
कुश्ाीनगर Updated Sat, 05 Mar 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
कुश्‍ाीनगर। विशुनपुरा थानाक्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर एक युवक अपने साथ ले गया। वहां रात में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसके बाद किशोरी को उसकी बुआ के घर छोड़ दिया। रिश्तेदारों ने किशोरी को उसके घर पहुंचाया। किशोरी के साथ हुई घटना की जानकारी होने पर उसके पिता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति रउजा मेले में सौंदर्य प्रसाधन की सामग्रियां बेचते हैं।

उनकी 15 वर्षीया बेटी घर पर स्थित दुकान पर सामान बेचती थी। बताया जा रहा है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का दुकान पर आना जाना था। दोनों में प्रेम हो गया। किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया है कि बुधवार को युवक उनकी बेटी को अपने साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन


रात में उसके साथ दुष्कर्म किया और सुबह किशोरी की बुआ के घर उसे छोड़ गया। इस दरमियान परिवार के लोग किशोरी की खोजबीन करते रहे। शुक्रवार को रिश्तेदारों ने किशोरी को उसके घर पहुंचाया। किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने शुक्रवार को विशुनपुरा थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसओ विनय पाठक का कहना था कि पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed