फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Businessman entered the store assault

व्यवसायी से दुकान में घुसकर मारपीट

Wed, 09 Mar 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Businessman entered the store assault
क्राइम
सेवरही। नाथानी गली में मंगलवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर कुछ युवकों ने मारपीट की। उसके बाद आसपास के लोगों ने हमलावरों को दौड़ा लिया और जमकर पीटा। लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर युवक भागने में सफ ल रहे। मौके से दो बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। व्यवसायी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम सेवरही में नाथानी गली के व्यवसायी शंभू वर्मा की दुकान में कुछ अज्ञात युवक घुस आए। आरोप है कि उन युवकों ने दुकान के मालिक और उनके बेटे को बुरी तरह पीटा। यह देख आसपास के लोगोें ने हमलावरों को पकड़ कर जमकर पीटा।
विज्ञापन


लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर हमलावर भागने में सफल रहे। मौके से उनकी दो बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। घटना के बाद से मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। काफी संख्या में लोगों ने सेवरही थाने पर पहुंचकर घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद का कारण तमकुहीराज ब्लॉक के चखनी शिवमंदिर पर सोमवार को शिवरात्रि पर डांस पार्टी के कार्यक्रम के दौरान दो युवकों के बीच मारपीट बताया जा रहा है। देर रात तक लोग थाने पर मौजूद थे। इस संबंध में सेवरही के एसओ संजय कुमार राय का कहना था कि प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed