{"_id":"56e300c94f1c1bf11a8b456b","slug":"bullion-union-peace-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा संघ ने शांति मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा संघ ने शांति मार्च निकाला
कुशीनगर
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
सराफा संघ से जुड़े लोगों ने सांसद राजेश पांडेय के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। सराफा संघ से जुडे़ जिले के स्वर्ण व्यवसायियों का जमावड़ा शुक्रवार को पुराना फाजिलनगर रोड पर स्थित एक निजी होटल के सामने हुुुआ। वहां से स्वर्ण व्यवसायियों की ओर से शांति मार्च निकालकर सांसद आवास पहुंचा।
जहां पर विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक और अवधेश सिंह को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन दिया। इस दौरान सराफा व्यापारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शुक्रवार को जिले के सराफा व्यापारियों की ओर से कसया स्थित पुरानी फाजिलनगर रोड पर स्थित एक होटल के सामने से शांति मार्च निकाला गया।
शांति मार्च में की संख्या में व्यापारी भ्रमण करते हुए मेन मार्केट स्थित आजाद चौक पहुंचे। फिर वहां से मेन मार्केट में भ्रमण करते हुए हुए गांधी चौक पर पहुुंचे। जहां से एनएच-28 बी मार्ग पर स्थित सांसद आवास पहुंचकर स्थानीय सांसद राजेश पांडेय की मौजूदगी के अभाव में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और भाजपा नेता अवधेश सिंह को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान सराफा संघ के मीडिया प्रभारी अमित सोनी ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार स्वर्ण व्यापारियों की ऊपर लगाए गए एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान ज्ञापन देने वाले व्यापारियों की ओर से सांसद से संवाद करने की बात उठाई गई।
लेकिन संसदीय कार्रवाई के चलने की वजह से उनसे बात नहीं हा पाई। इस मौके पर सराफा संघ कसया से मनोज सोनी, संजय, ओमप्रकाश जायसवाल, सीपू श्रीवास्तव, ललित अग्रवाल, धर्मेंद्र वर्मा, पिंटू वर्मा, मंगलेश जायसवाल और पडरौना के सुरेश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, रवि वर्मा, फाजिलनगर से हेमंत वर्मा, संतोष वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा के अलावा रामकोला, टेकुआटार, हाटा सहित जिले से हजारों की संख्या में सराफा व्यापारी शामिल रहे।