फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shootre arest

मुठभेड़ के दौरान शातिर सुपारी किलर गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह की हत्या के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी लेने वाले शातिर बदमाश को बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ को दौरान धर दबोचा। पुलिस ने उसके दो साथी को भी गिरफ्तार किया है। इन शातिर बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा और कारतूस मिलने का दावा किया। पूछताछ के बाद तीनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती एसओ राकेश सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात वह शहीद कैप्टन विजय सिंह स्मारक महाविद्यालय के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चायल के पूर्व प्रमुख संतोष सिंह की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी लेने वाला शातिर बदमाश अपने दो साथी बदमाशों के साथ बाइक से इलाहाबाद की ओर जा  है। करीब 10 मिनट बाद एक बाइक में तीन युवक आते दिखे। सिपाहियों ने इन युवकों को रुकने का इशारा किया। बताया जाता है कि पुलिस को देख युवकों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। साथ ही पुलिस टीम पर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि पहले से चौकन्ने रहे थानेदार और सिपाहियों ने घेराबंदी करके इन तीनाें बदमाशों को धर दबोचा। बकौल एसओ राकेश सरोज पकड़े गए बदमाशों में अरशद निवासी प्रीतमनगर इलाहाबाद, रवि निवासी मूरतगंज कोखराज और मोहम्मद वैश निवासी दनियालपुर थाना चरवा है। पूछताछ में पता चला कि अरशद शातिर सुपारी किलर है। उसने चायल के पूर्व प्रमुख संतोष की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी ली थी। बता दें कि चार जनवरी की सुबह पूर्व प्रमुख पर अलाव तापते समय घर के सामने ही गोली चलाकर प्राणघातक हमला किया गया था, लेकिन निशाना चूकने से वे बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने तीनों बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा और आधा दर्जन कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed