फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   in respect of dowry

पंचायत में मायका आैर ससुराल पक्ष भिड़े

Mon, 07 Mar 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
in respect of dowry
crime
घरेलू कलह में बेटी द्वारा खुदकुशी के प्रयास के मामले में हुई पंचायत के दौरान ईशीपुर गांव में रविवार को हंगामा हो गया। मायके और ससुरालवाले भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। मायके वालों पर आरोप है कि बेटी की ससुराल में हमला करके मारपीट, तोड़फोड़ की गई। तमंचा दिखाकर पूरे परिवार को धमकाया गया। गांववालों ने मायकेवालों के 5 लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें एक युवक के पास से पुलिस को तमंचा, कारतूस भी मिला है। एसओ ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सरायअकिल क्षेत्र के ईशीपुर गांव निवासी कमलाकर पांडेय की शादी देवरी (पश्चिमशरीरा) गांव के मायाशंकर की बेटी से हुई है। बताया जाता है कि बुधवार को किसी बात पर युवती का ससुराल में झगड़ा हो गया था। गुस्से में उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को जलाने की कोशिश की। बहू की करतूत की जानकारी फोन करके मायकेवालों को दी गई। सूचना पर पिता समेत मायके के अन्य लोग युवती की ससुराल आए। जहां पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में नोक-झोंक हो गई थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे युवती के पिता मायाशंकर करीब 8-9 लोगों के साथ दुबारा बेटी की ससुराल पहुंचे। इनका कहना है कि वे इस मामले में बेटी के ससुरालवालों को समझाने और समझौते की नीयत से आए थे। जहां बातचीत के दौरान फिर से नोंक-झोंक हो गई। युवती की सास का आरोप है कि बहू के मायकेवालों ने उसके घर में हमला कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट, तोड़फोड़ की। एक युवक ने तमंचा दिखाकर उसे, उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं हंगामे की सूचना पर ग्रामीणों को आते देख मायकेवाले जान बचाकर भागने लगे। इस पर गांववालों ने 5 लोगों को धरदबोचा। घटना की जानकारी देकर पुलिस को बुलाया और दबोचे गए लोगों को हवाले कर दिया। वहीं सास गीता देवी ने घटना की तहरीर सरायअकिल थाने में दे दी है। इसमें बहू के पिता और अन्य लोगों पर मारपीट, हमला और धमकाने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed