{"_id":"56e30b1d4f1c1b2d1e8b456a","slug":"attack-on-ex-lokpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के पूर्व लोकपाल पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग के पूर्व लोकपाल पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
दरोगा पर जानलेवा हमला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के लेन-देन के विवाद में सैनी क्षेत्र के चूहापीरन महाविद्यालय में शुक्रवार को विद्युत विभाग के पूर्व लोकपाल आरडी पाल को कॉलेज के प्रबंधक और उसके गुर्गों ने जमकर पीटा। परीक्षा के दौरान कॉलेज पहुंचे पूर्व लोकपाल पर हुए हमले से अफरातफरी मच गई। मामले में पुलिस ने हमले के आरोपी प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। पूर्व लोकपाल की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज करके पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विद्युत विभाग के पूर्व लोकपाल आरडी पाल सैनी कोतवाली क्षेत्र के चूहापीरन गांव में अपने एक परिचित के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे वह बगल में स्थित हनुमत पाल महाविद्यालय पहुंच गए। जहां उनकी महाविद्यालय के प्रबंधक हनुमत पाल से पैसे के लेन-देन को लेकर तकरार हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों एक दूसरे से भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान प्रबंधक के बुलाने पर उनके कुछ साथी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर पूर्व लोकपाल पर हमला कर दिया। उनकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। घटना से कॉलेज कैंपस में अफरातफरी मच गई। घटना देख किसी ने इसकी जानकारी फोन करके पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पूर्व लोकपाल पर हमले से पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में फोर्स लेकर सैनी कोतवाल कॉलेज पहुंचे। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं पूर्व लोकपाल ने घटना की तहरीर सैनी कोतवाली पहुंचकर दी। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक हनुमत पाल और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सैनी दिनेश सिंह ने बताया कि हमले के आरोपी प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट लिखकर घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।