{"_id":"148-86170","slug":"Kasganj-86170-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीकत जानने थाने पहुंचे डीएम, एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीकत जानने थाने पहुंचे डीएम, एसपी
Kasganj
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। डीएम जेपी त्रिवेदी एवं एसपी विनय कुमार यादव शनिवार क ो थाना अमांपुर, सिढ़पुरा व सहावर में आयोजित समाधान दिवस में हकीकत जानने पहुंचे। डीएम, एसपी ने थानों में निरीक्षण कर शिकायतों को स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण किया जाना शासन की प्राथमिकता है। इसलिए जिम्मेदारी के साथ समस्याओं का निस्तारण करें। एसपी विनय कुमार यादव ने कहा कि थाने पर पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षकारों की एक साथ सुनवाई कर पंचायती ढंग से निराकरण करें। सभी शिकायतें अलग रजिस्टर में अंकित करें तथा निस्तारित मामले जीडी में भी दर्ज करें। इस अवसर पर एसडीएम सहावर प्रेमचंद, तहसीलदार तथा अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी, पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे।