Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   शिक्षकों के लिए मिसाल बने नूर आलम खां

शिक्षकों के लिए मिसाल बने नूर आलम खां

Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौला प्रथम के प्रधानाचार्य नूर आलम खां को गांववासी उन्हें प्यार और सम्मान के साथ मास्साब कहकर बुलाते हैं। उनका कहना है कि सेवा करने वाले हाथ प्रार्थना करने वाले हाथों से बेहतर होते हैं। वे इसी को अपना ध्येय मानते हुए शिक्षक के रूप में अपना आदर्श बनाने में जुट रहे और खासी लोकप्रियता अर्जित की।
विज्ञापन

शिक्षक नूर आलम ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वे 1974 से गांव मझौला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात हैं। उनकी 41 वर्ष की सेवा एक शिक्षक के रूप में हो चुकी है। जब वे शिक्षक बने तो परिवार से स्कूल तक कई चुनौतियां उनके सामने थीं। शुरू के दिनों में वे अपने पैतृक गांव भरगैन से 11 किलोमीटर प्रतिदिन पैदल चलकर जाते थे। रास्ते में आने वाले बंबा को पार कर जाना होता था।
विज्ञापन

मझौला के जिस विद्यालय में उन्हें शिक्षा देने का मौका मिला, उस समय वहां व्यवस्थाएं नहीं थीं। बरसात का पानी कमरों में टपकता था। उन्होंने अपने पास से पैसा खर्च कर तिरपाल तानकर बच्चों को शिक्षा देना शुरू किया। उन्होंने अपने वेतन से विद्यालय में खर्च करना अपना नियम बना लिया। वेतन से करीब 5000 रुपये प्रतिमाह विद्यालय में खर्च करते हैं। एक सफाई कर्मी विद्यालय में निजी खर्च पर तैनात है। गरीब बच्चों की शिक्षा की जरूरत पर भी खर्च करते हैं। विभिन्न मौके पर वे बच्चों को पुरस्कृत भी करते हैं। उन्होंने सदा समय से स्कूल पहुंचकर न केवल बच्चों को पढ़ाया, बल्कि विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने में भी रुचि दिखाई। छात्रों की दिक्कतों के लिए वे उनके अभिभावकों से भी मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्साब छात्रों को समर्पित भाव से शिक्षा देते हैं। गांववासी उनके मुरीद हैं। अभिभावकों से वे सीधे संवाद करते हैं। हम उनके शिक्षा के प्रति समर्पण को सलाम करते हैं।
- सोनेलाल उर्फ पंडितजी
मास्साब एक श्रेष्ठ शिक्षक हैं। वे हमेशा अच्छी शिक्षा के लिए समर्पित रहे हैं। उनके द्वारा पढ़ाए बच्चे देश में बड़े पदों पर सेवारत हैं।
- रघुवीर सिंह
नूर आलम व्यवहार कुशल व मिलनसार इंसान हैं। वह हमेशा समय को महत्व देते हैं। शिक्षा को सेवा का बेहतर स्वरूप मानते हैं।
- प्रदीप यादव, अध्यक्ष, शिक्षक संघ, पटियाली
भरगैन के लोग भी मास्साब के व्यवहार के कायल हैं। वे हमेशा शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। उनके इस जज्बे को हमारा सलाम है।
- रिहान खां, भरगैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed