{"_id":"148-82339","slug":"Kasganj-82339-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने के लिए बनाईं आठ टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने के लिए बनाईं आठ टीमें
Kasganj
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। प्रशासन एवं बिजली विभाग के समन्वय में बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस बल भी टीमों के साथ मौजूद रहेगा।
अभियान के लिए अपर जिलाधिकारी बाल मयंक मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक राधेमोहन भारद्वाज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कासगंज में समन्वय के लिए कासगंज के उपजिलाधिकारी, सीओ व उपखंड अधिकारी टीमों का समन्वय करेंगे। गंजडुंडवारा में पटियाली के उपजिलाधिकारी, सीओ व उपखंड अधिकारी समन्वय करेंगे। कासगंज में पांच टीमें अवर अभियंता के निर्देशन में चेकिंग करेंगी। प्रत्येक टीम के साथ लाइन स्टाफ के अलावा एक उपनिरीक्षक व चार आरक्षी रहेंगे। गंजडुंडवारा में चार टीमें चेकिंग करेंगी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक टीम को निर्देश दिए हैं कि कटिया व मीटर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मौके पर ही कार्रवाई की जाए। प्रतिदिन की कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट ऊर्जा विभाग एवं कारपोरेशन को भेजी जाए।