{"_id":"148-82338","slug":"Kasganj-82338-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने पकड़े बालू भरे तीन ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने पकड़े बालू भरे तीन ट्रैक्टर
Kasganj
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार की सुबह प्रशासन ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए। इस कार्रवाई में तीन बालू से भरे ट्रैक्टर को प्रशासन ने कब्जे में लेकर आधा दर्जन खनन में लिप्त खनन माफिया को जेल भेजा है।
एसडीएम प्रेमनाथ के निर्देशन में तहसीलदार पंकज वर्मा सहित राजस्व टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान ग्राम कुढ़ा गांव के निकट मुखबिर की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पटियाली-अलीगंज मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के निकट बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा। लेकिन मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वहीं, इसी क्षेत्र में कुढ़ा-रानी डामर मार्ग पर एक बालू से भरा ट्रैक्टर बरामद किया। वहीं, नगला देवी के निकट प्रशासन की टीम ने बालू से भरा ट्रैक्टर मय ट्राली सहित बरामद कर लिया। यहां से राजस्व टीम ने छोटे सिंह, जुगेन्द्र, दुर्वीन, विनोद, संदीप निवासी घोसगंज, मोहरपाल, टिंकू, सोनू निवासी राजा रिजोला को हिरासत में ले लिया। ट्रैक्टर मालिक छोटे प्रधान, पप्पू यादव ठेकेदार, बंटू गौर आदि पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार पंकज वर्मा, कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह, मुकेश चौधरी, विष्णु रावत, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन
पटियाली (ब्यूरो)। एसडीएम प्रेमनाथ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। छापामार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।