{"_id":"148-82336","slug":"Kasganj-82336-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश
Kasganj
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बिगड़ रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिलाधिकरी जेपी त्रिवेदी ने नाजरागी व्यक्त की हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं फुके ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलवाने को कहा है।
भीषण गरमी में लोग परेशान हैं। ऐसे में बिजली की आपूर्ति न होने से लोगों को खासी दिक्कतें हो रहीं हैं। बिजली के न आने का समय है और न जाने का। बिजली न होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। रोस्टर के मुताबिक बिजली न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से लोगों ने की थी। जिलाधिकारी ने विद्युत समस्याओं, शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करने निर्देश अधिशाषी अभियंता को दिए हैं। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को नगरीय क्षेत्र में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे के अंदर बदलवाया जाए। अब विद्युत आपूर्ति की समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी।
अधिशाषी अभियंता पीआर यादव ने बताया कि विद्युत समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर 24 घंटे विद्युत कंट्रोल रूम सक्रिय है। जिसका मोबाइल नंबर 9412756329 है। इस पर लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।