{"_id":"148-82256","slug":"Kasganj-82256-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से छेड़छाड़, विरोध करने पर जीजा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका से छेड़छाड़, विरोध करने पर जीजा को पीटा
Kasganj
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। नगर की कालोनी में स्कूल पढ़ाने जा रही शिक्षिका से छेड़छाड़ की गई। शिकायत करने पर तीन लोगों ने उसके जीजा को पीट दिया। इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर की कालोनी में स्कूल में पढ़ाने जा रही शिक्षिका के साथ मोनू, गौरव, शंभू, टीपू आदि ने 20 जून को छेड़खानी कर दी। आरोपियों ने किसी तरह से उसके मोबाइल नंबर का पता लगा लिया। वे उसके मोबाइल पर मिस्ड कॉल करके परेशान करने लगे। जब युवती उनकी हरकतों से काफी परेशान हो गई, तो उसने पूरे मामले से अपने बहन-बहनोई को अवगत कराया।
बहनोई ने युवकों से शिकायत के लहजे में ऐसा करने से मना किया। बताते हैं कि इस पर तीन लोगों ने बहनोई को ही पीट दिया। मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी से की गई। उनके आदेश पर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।