फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   कमरे में लगी आग से घरेलू सामान जला

कमरे में लगी आग से घरेलू सामान जला

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। विश्व बैंक कालोनी के एक मकान के ऊपरी कमरे में आग लग गई। इससे उसमें रखा सामान जल गया। परिवारीजनों और कालोनी के अन्य लोगों ने घंटों बाद आग को बुझा लिया।
विज्ञापन

प्रेमचंद्र शर्मा पुत्र सोनपाल शर्मा के मकान पर फर्नीचर बनाने का काम चल रहा था। जिसके चलते मकान का पूरा समान ऊपरी मंजिल के कमरे में रखा हुआ था। दोपहर को अचानक कमरे से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। इस पर चीख पुकार मच गई। आग को बुझाने के लिए परिवारीजन और कालोनी के लोग प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी दमकल को भी दी गई। दमकल वाहन पहुंचने से पहले लोगों ने आग को बुझा लिया। लेकिन तब तक कमरे में रखा सामान जल चुका था। प्रेमचंद्र ने बताया कि कपड़े, सोफा, कंबल, रजाई, बक्सा में रखा अन्य सामान आदि जल गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed