{"_id":"148-80620","slug":"Kasganj-80620-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग को लेकर पत्नी को किया अधमरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग को लेकर पत्नी को किया अधमरा
Kasganj
Updated Wed, 28 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। महिला को उसके पति व देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उसे रेलवे फाटक के पास बेहोशी की स्थिति में छोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गीता (23) पत्नी आशीष निवासी अमांपुर एक सप्ताह पूर्व अपनी बहन रूबी की शादी में मायके गांव विरौंची आई हुई थी। मंगलवार सुबह उसका पति आशीष और देवर साकेत उसे बुलाने आये थे। वापस ले जाते समय रास्तें में उनमें कुछ कहासुनी होने पर और पति और देवर ने मिलकर गीता को पीट दिया। इसके बाद बेहोशी की स्थिति में उसे रेलवे फाटक के पास छोड़ गए। बेहोश महिला को देखकर राहगीर एकत्रित हो गए। होश में आने पर उसने परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि ससुराली पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर अक्सर ही कहासुनी होती है।