{"_id":"148-80613","slug":"Kasganj-80613-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक पल जीवन भर रहेंगे याद- राजवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक पल जीवन भर रहेंगे याद- राजवीर
Kasganj
Updated Wed, 28 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया पहली बार सांसद चुनकर मोदी सरकार का सांसद बनने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते है। उनका कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक पल उन्हें जीवन भर याद रहेंगे।
सांसद राजवीर सिंह ने फोन पर अमर उजाला क े साथ शपथ ग्रहण समारोह की खुशियों को साझा किया। कहाकि जिस गरिमामयी वातावरण में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। ऐसा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में कभी नहीं हुआ। आने वाले दिनों में सरकार का हर फैसला ऐतिहासिक होगा। इससे देश की जनता को लाभ मिल सकेगा। मोदी सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की अटकलों पर पूछे सवाल में राजवीर ने कहा कि वे पार्टी के निर्णय के साथ है। पार्टी जब भी उन्हें मौका देगी वे उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। बताया कि वे एटा कासगंज के विकास के मुद्दों को भूले नहीं है। एटा रेल लाइन की समस्या समाधान के लिए वे प्राथमिकता से कार्य करेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए अन्य योजनाओं को भी लाया जायेगा।