{"_id":"148-79427","slug":"Kasganj-79427-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को ड्रेस डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को ड्रेस डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया
Kasganj
Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित ड्रेस डिजाइनिंग फॉर वूमेन कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। महिलाओं को बैंक की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि एम जहां ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। रोजगार से जुड़कर महिलाएं परिवार में काफी मदद कर सकती हैं। संस्थान द्वारा महिलाओं के लिए फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्रदान कर सराहनीय कार्य किया है। इससे महिलाओं को रोजगार से जुड़ने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने उन्हें फैशन डिजाइनिंग की तकनीकि जानकारी भी दी। साथ ही प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष नावार्ड के ढीडीएम धर्मवीर ने बैंक द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी। अग्रणी बैंक प्रबंधक पूरन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं रोजगार के क्षेत्र से जुडे़ं, जिससे प्रशिक्षण का लाभ हो सके। संस्थान के निदेशक ग्रीष्म कुमार जैन ने सभी का आभार जताया। इस दौरान सुशील कुमार श्रीवास्तव, शांति स्वरूप, हिमांशु आदि मौजूद रहे।