फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   रात हुई बूंदाबांदी, दिन में खिली चटख धूप

रात हुई बूंदाबांदी, दिन में खिली चटख धूप

Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार रात को हुई बूंदाबांदी और हवाओं के चलने से मौसम खुशगवार रहा। गरमी से लोगों को राहत रहीं, लेकिन मंगलवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही। गरमी के चलते लोग दिन भर परेशान रहे। तापमान भी अब 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

सोमवार शाम से ही तेज हवाएं चलना शुरू हुईं, उसके बाद रात्रि बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया। मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहने से धूप की तल्खी से दोपहर को गरमी बढ़ गईं। चटक धूप के खिलने से पारा में भी उछल आया। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गरमी के चलते लोगों का पूरा दिन ही पसीना बहता रहा। हर कोई गरमी से बचने के लिए उपाय करता रहा। बढ़ी हुई गरमी के चलते लोगों ने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जरूरी कामकाज के चलते जो लोग घर से बाहर निकले वे धूप से बचने के लिए शरीर को ढक ही निकले। वहीं गरमी से निजात पाने के लिए पेड़ों के नीचे बैठकर दुपहरी गुजार रहे हैं।
विज्ञापन


बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
कासगंज। पिछले दो दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ हैं। बादलों के चलते किसान परेशान था। लेकिन जब देर रात्रि बूंदाबांदी होने लगी तो किसानों की चिंताएं बढ़ गईं। उन्हें फसल के गीले होने का डर सताने लगा। हालांकि मंगलवार की सुबह तक मौसम ने फिर करवट ली और मौसम साफ हो गया। तेज धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed