{"_id":"148-77457","slug":"Kasganj-77457-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए उमड़े भक्त
Kasganj
Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। चैत्र माह नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी को मनाने के लिए भक्त देवी मंदिरों में पहुंचे। जहां भक्तों ने देवी माता की विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी।
सर्कुलर रोड के प्राचीन चामुंडा मंदिर, शांतापुरी कॉलोनी स्थित काली मंदिर, प्रभुपार्क, मालगोदाम चौराहे स्थित दुर्गा मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर व्यवस्थापकों और पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्राचीन चामुंडा मंदिर पर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर हवन कुंड में आहुति दी। मंदिर परिसर में लगी चुनरी, प्रसाद की दुकानों पर खरीदारी को भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं, मेला ग्राउंड में लगी दुकानाें पर भी लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की।
वहीं शांतापुरी स्थित काली मंदिर पर भी भक्त बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचे। देर शाम तक देवी मंदिर घंटे घड़ियाल की आवाज से गूंजते रहे। नगर के सभी देवी मंदिरों पर ब्रह्मचारिणी के पूजन को उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
फलाहार करने वाले श्रद्धालु हो रहे परेशान
कासगंज। नवरात्र पर्व में फलाहार कर माता को मनाने वाले श्रद्धालुओं के सामने फलों पर जबरदस्त महंगाई की चिंता साफ दिखाई दे रही है। बाजार में चाहे अंगूर हो या केला या फिर संतरा कोई भी फल 50 रुपये किलो से नीचे नहीं है। कीमत अधिक होने से लोग आवश्यकता अनुसार ही खरीदकर काम चला रहे है।
माता रानी के जयकारे गूंजे
सोरों। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का मंगलवार को मंदिरों में विधि विधान से पूजन किया गया। शक्ति पीठ बटुकनाथ में पूजा का थाल लेकर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। धीरे-धीरे मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। पूरे दिन मंदिरों में माता रानी के जय-जयकार से गूंजता रहा। नवदुर्गा, ग्राम्य देवी, हरसिद्धी, पंच महाशक्ति, 84घंटे वाली मां, भूरी देवी, कालिका माता, शीतला माता मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ देखी गई।