फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   उच्चस्तरीय कार्यक्रम बनेंगे आकर्षण का केंद्र: डीएम

उच्चस्तरीय कार्यक्रम बनेंगे आकर्षण का केंद्र: डीएम

Tue, 04 Feb 2014 02:16 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Tue, 04 Feb 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि दस फरवरी से पांच मार्च तक बारह पत्थर मैदान पर जन सहयोग से बसंत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में सभी कार्यक्रम उच्चस्तरीय, रोचक, आकर्षक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक होंगे। लेजर शो द्वारा जिले के दर्शनीय स्थल एवं विकास की झलक भी महोत्सव में दिखाई जाएगी। महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों को एनआईसी द्वारा जिले की वेबसाइट पर भी डाला जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में संयोजकगणों के साथ बैठक में श्री सरवर ने कहा कि कार्यक्रम में सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि मंच का नाम तुलसी खुसरो रखा गया है। बसंत महोत्सव में सभी कार्यक्रमों का आयोजन संयोजकगण स्वयं अपने संसाधनों से कराएंगे। प्रचार-प्रसार के लिए माइकिंग के साथ ही हर कार्यक्रम की अलग फ्लैक्सी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विद्युत, ध्वनि, मंच एवं सुरक्षा व्यवस्था काफ ी बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रशासन काम कर रहा है। महोत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, मुशायरा, भजन संध्या, बृज लोकगीत, कव्वाली, लाफ्टर नाइट, बूगी वूगी नाइट, टैलेंट शो, वैरायटी शो, बॉलीवुड नाइट, लेजर शो, विधिक साक्षरता सम्मेलन, किसान गोष्ठी, युवा कार्यक्रम, विकलांग सम्मेलन आदि कार्यक्रम होंगे। एडीएम बीएम मिश्र को महोत्सव का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसडीएम कासगंज रामदास और रजिस्ट्रार कानूनगो जमशेद आलम को बसंत महोत्सव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यक्रमों के संयोजक, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed