{"_id":"148-72477","slug":"Kasganj-72477-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को शिक्षा के प्र्रति बनाएं संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को शिक्षा के प्र्रति बनाएं संवेदनशील
Kasganj
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शिक्षा के उन्नयन को लेकर चर्चा की गई। अभिभावकों ने शिक्षा में सुधार के संबंध में अपने सुझाव रखे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनार सिंह वर्मा ने कहा कि शिक्षा की उन्नति में अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक बच्चे का मार्ग दर्शक होता है। यदि बच्चा शिक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं होगा तो वह बेेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकेगा। बच्चों को शिक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने में अभिभावक अपना योगदान दें, जिससे वे विद्यालय में पूरी लगन के साथ शिक्षण कार्य कर सकें। अधिवक्ता मुनेंद्र सिंह राजूपत ने कहा कि छात्र के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। विद्यालय में छात्र अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जो सराहनीय है। अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक पार्वती बल्लभ वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा के लिए शिक्षक और अभिभावक मिल कर कार्य करें। संगोष्ठी में अभिभावकों ने अपने सुझाव भी दिए। विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।