फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   सर्राफ की दुकान में लाखों की चोरी

सर्राफ की दुकान में लाखों की चोरी

Wed, 01 Jan 2014 05:41 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Wed, 01 Jan 2014 05:41 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली के निकट सोमवार रात सर्राफ की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर व्यापारी एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने घटना के विरोध में कोतवाली निरीक्षक के समक्ष आक्रोश जताया।
विज्ञापन

कोतवाली के निकट माधव माहेश्वरी की माधव ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार रात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर प्रवेश कर लिया। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ दिए और शो केस उखाड़ दिए। चांदी के आभूषण और आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी पर माधव माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में जानकारी होने पर अन्य सराफा व्यापारी भी मौके पर एकत्रित हो गए। लगातार हो रही चोरी की वारदात पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। यहां व्यापारियों ने कोतवाली निरीक्षक के सामने आक्रोश जताया। व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पुलिस वारदात को रोकने में नाकाम हो रही है। वहीं घटना के विरोध में सराफा एसोसिएशन ने बैठक आहूत कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने की सीओ से मुलाकात
कासगंज। चोरी की वारदात के बाद आक्रोशित सराफा व्यापारियों ने सीओ एके सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग के साथ ही वहीं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुरुद्ध पल्तानी, दीपक गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, प्रवीन कुमार, सुशील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राकेश गौड़, सत्यनारायन, योगेश गौड़, राजवीर सोलंकी, मुकेश गुप्ता, तपन बिड़ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed