{"_id":"148-72330","slug":"Kasganj-72330-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सहकारिता से जुड़कर लें लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सहकारिता से जुड़कर लें लाभ
Kasganj
Updated Tue, 31 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड कार्यालय पर नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय साक्षरता केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में किसानों को सहकारिता से जुड़ने का आह्वान किया।
समारोह के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि किसान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने किसानोें को सहकारिता से जुड़ने को कहा, जिससे योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके। मुख्य अतिथि पैक्सफेड की डायरेक्टर नाशी खान फैरी ने कहा कि किसानों का सहकारिता से जुड़ने में अधिक लाभ है। आज भी 57 प्रतिशत लोगों के बैंक में खाते नहीं है। सभी लोगों को सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बैंकों में खाते खुलवाएं। समारोह का संचालन डीएस वर्मा द्वारा किया गया। समारोह को डीडी नावार्ड धर्मवीर सिंह, बैंक के महाप्रबंधक एमपी सिंह वर्मा, भगवान सिंह, सुंदरलाल दिवाकर, केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक वीके गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। समारोह में शाखा प्रबंधक रामवीर सिंह यादव, सचिव रामप्रकाश सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, हाशिम अंसारी, जयसिंह, संघ सहकारी लिमिटेड के अध्यक्ष राशिद अली, शकील खान, संजय यादव, चंद्रप्रकाश, नगेंद्र यादव आदि थे।