फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   चोरी की वारदातों पर नहीं लग पा रहा अंकुश

चोरी की वारदातों पर नहीं लग पा रहा अंकुश

Fri, 08 Nov 2013 05:38 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Fri, 08 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। नगर के नदरई गेट इलाके के दीनदयालपुरम में बुधवार की रात चोरों ने बंद मकान से आभूषण, नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस वारदात से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

चोरी की घटना सुनीता पत्नी रामौतार सिंह के घर में हुई। परिवारीजन भैया दूज पर गांव गए हुए थे। घर बंद था। इसी फायदा उठाते हुए चोराें ने दीवार लांघकर घर में प्रवेश कर लिया। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी को खंगाला। अलमारी से सोने की अंगूठी, कुंडल, पाजेब, 10 हजार रुपये नगद के अलावा दो सिलेंडर व अन्य सामान चुरा ले गए। कॉलोनी के लोगों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर गृहस्वामी ने दी है।
विज्ञापन


एक पखवाड़े से हो रही चोरियां
नगर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैैं। चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस वारदातों पर अंकुश नहीं लगा पा रही। एक पखवाड़े से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। एक पखवाड़े में नगर के बीच बाराहद्वारी में तीन दुकानों में सेंध लग्राइ थी। एक दुकान में चोर चोरी करने में नाकाम रहे थे। इसके अलावा गंगेश्वर कॉलोनी, अशोक नगर, गली जौरा भौरा में चोरी की घटनाएं हुई हैं। अकेले गंगेश्वर कॉलोनी में ही तीन चोरी की घटनाएं हुईं। इससे पूर्व नगला भूण में भी चोर सेंधमारी कर चुके हैं। ढोलना के मुहम्मदपुर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने चोरों का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
कासगंज। पुलिस उपाधीक्षक एके सिंह का कहना है कि पिछले 10 सालों के नकबजनी और वाहन चोरों का रिकार्ड तैयार किया गया है। इस रिकार्ड के मुताबिक पुलिस की टीमें नकबजनी और वाहन चोरी के आरोपियों के घरों पर दबिश देंगी। इसके लिए एक उपनिरीक्षक व चार सिपाहियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर के बाहरी इलाकों में स्थित आबादी क्षेत्र पर भी पुलिस की नजर रहेगी। सभी चौकी प्रभारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed