{"_id":"148-68732","slug":"Kasganj-68732-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से युवक-युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से युवक-युवती की मौत
Kasganj
Updated Wed, 30 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में डेंगू से पीड़ित एक युवक और युवती की मौत हो गई। पांच अन्य लोगों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी का आगरा में इलाज चल रहा है।
बड्डू नगर निवासी शिवलिस (18) पुत्री भूरे को बुखार होने पर परीक्षण कराया तो डेंगू के लक्षण सामने आए। परिवारीजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां डाक्टरों ने उपचार से इंकार कर दिया तो परिवार वालों ने उसे आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार कोे देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
उधर ग्राम बहेड़िया में 35 वर्षीय हरेंद्र को बुखार आने पर परिवारीजन उसे कासगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हरेंद्र की जांच में भी डेंगू के लक्षण सामने आए थे। बड्डू नगर क्षेत्र में नईम पुत्र फहीम, लल्ला पुत्र सल्लू, असलम पुत्र आसिफ, इमरान पुत्र छोटे, अर्शी पुत्र मुइनुद्दीन की रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका उपचार भी आगरा में चल रहा है। जनपद में अब तक छह लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।