फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   हवन में आहुतियां देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

हवन में आहुतियां देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Wed, 11 Sep 2013 05:35 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Wed, 11 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। एमएम कॉलेज ने पंचकुंडीय गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसमें मौके पर गणेश जी की प्रतिमा भी स्थापना कर उनकी आरती उतारी गई।
विज्ञापन

रिटायर्ड तहसीलदार चंद्र प्रकाश पचौरी ने कहा कि बुद्धि के दाता गणेश है। इसलिए इस दिन विद्या आरंभ कर गणेश जी से बल बुद्धि विद्या देने की कामना करनी चाहिए। बाबा राम सिंह ने कहा कि छात्र ध्यानस्थ होकर अध्ययन करें। कॉलेज के डायरेक्टर अंकित माहेश्वरी ने विद्यार्थियों से कहा कि वह अनुशासन में रहने की सीख दी। विद्यालय के मैनेजर आशीष सक्सेना ने विद्यार्थियों को पढ़ाई करने की तकनीकी जानकारी दी। विद्यालय के फाउंडर राजेंद्र माहेश्वरी ने पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ कराकर 33 करोड़ देवी देवताओं को आह्वान कर विद्यार्थियों को आशीष और आशीर्वाद दिलाया। कॉलेज के चेयरमैन पंकज माहेश्वरी ने विद्यार्थियों से कहा कि ब्रह्मांड की समस्त शक्तियां इस पिंड अर्थात शरीर में विद्यमान है। इन समस्त शक्तियों को सकारात्मक चिंतन के साथ प्रत्येक विद्यार्थी अपने अंदर जाग्रत कर सकता है और विशेष बन सकता है। विद्यालय की प्राचार्या ज्योति पचौरी ने विद्यार्थियों को आईटीआई विषय की सेमेस्टर सिस्टम परीक्षा पद्धति एवं सिलेबस को समझाकर शुभारंभ कराया। इस मौके पर नीरज माहेवरी, शमशाद अली, मनोज कुमार शुक्ला, प्रेमपाल सिंह राजपूत, प्रवीन कुमार, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed