{"_id":"148-64583","slug":"Kasganj-64583-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने मारी गोली, ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने मारी गोली, ग्रामीण घायल
Kasganj
Updated Fri, 23 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
कासगंज/सहावर। जिले में अलग-अलग तीन घटनाओं में गोली मारकर दो लोगों को घायल कर दिया गया। तीसरे प्रकरण में ग्रामीण बाल-बाल बच गया। दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज हो गई, जबकि एक मामले में कार्रवाई चल रही थी।
सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी खुदाताल अपने भाई राजेश के साथ खेत से चारा व पशुओं को लेकर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में प्रधान कमल, शीलेंद्र, ईश्वरीय मिल गए। प्रधान ने उस पर तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी और छर्रे पशुओं को भी लगे। राकेश को सहावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकेश ने बताया कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश के कारण उन पर हमला किया गया है। मामले रिपोर्ट समाचार लिखे जाने तक दर्ज नहीं हो सकी थी।
वहीं सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र अंतर्गत आरेंद्र पुत्र देवकी नंदन निवासी नरदौली की गांव के ही रामऔतार और रनवीर से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ गया तो आरेंद्र पर उन लोगों ने गोली चला दी। इसमें वह घायल हो गया। आरेंद्र ने रामऔतार और रनवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीकृष्ण पुत्र सुरेश निवासी खरपरा का गांव के ही राकेश व राजीव से विवाद हो गया। दोनों ने तमंचे से श्रीकृष्ण पर फायर किया। वह बाल-बाल बच गया। श्रीकृष्ण ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।