फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   आठ दिन से फुंके पड़े दो ट्रांसफार्मर

आठ दिन से फुंके पड़े दो ट्रांसफार्मर

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे में बिजली के दो ट्रांसफ ार्मर फुंक जाने से कई मोहल्लों में अंधेरा छाया हुआ है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बावजूद भी विद्युत ट्रांसफ ार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

आठ दिन पूर्व कस्बा स्थित प्राइमरी पाठशाला का ढाई सौ केवीए तथा एटा रोड स्थित चार सौ केवीए ट्रांसफ ार्मर फुंक गए थे। इससे इंदिरा नगर, गुड़ मंडी, शास्त्रीनगर, किदवई नगर, दद्वारा आदि इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इस कारण पेयजल की भी समस्या पैदा हो गई। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से भी शिकायतें कीं, लेकिन विभाग लगातार उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा के गौरव गुप्ता का कहना है कि आठ दिन से दो ट्रांसफ ार्मर फुंक जाने से बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। शकील अहमद का कहना है कि बिजली विभाग की मनमानी के चलते कस्बा में लगे छोटे मोटे उद्योग भी बंद होने की कगार पर हैं। कसबा के विक्की गोयल, रामनारायन मित्तल, विपिन अग्रवाल, अनिल गोयल, प्रमोद गुप्ता, अकील अहमद, हनी गर्ग, संजीव गोयल, धीरज सोलंकी, विकास गुप्ता आदि ने ट्रंासफार्मर बदलवाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed