फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   गंदगी के ढेर के बीच जी रहे लोग

गंदगी के ढेर के बीच जी रहे लोग

Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सहावर। कस्बे के वार्ड नंबर 11 के बाशिंदे गंदगी के साये में रहने को मजबूर हैं। वार्ड में चारों और गंदगी का साम्राज्य है। पंचायत प्रशासन सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीर नहीं है। वाशिंदों की मांग के बावजूद पंचायत प्रशासन सफाई कार्य नहीं करवा रहा, जिससे इस वार्ड में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर 11 मुहल्ला अंसारियान में नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। सड़कों पर भी सफाई कार्य नहीं हो रहा। वार्ड में चाराें और गंदगी पसरी रहती है लेकिन कोई भी कर्मी या अधिकारी बाशिंदों की समस्याओं को सुनने वाला नहीं है। मुहल्ला अंसारियान के मोमिन अंसारी और अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष फहीम अंसारी ने बताया कि नगर पंचायत बस्ती में स्वच्छता के प्रति लापरवाह बनी हुई है। नालियाें का सफाई कार्य नहीं होता और अगर होता भी है तो जगह-जगह गंदगी निकालकर फेंक दी जाती है। जिसको कई दिनों तक सफाई कर्मी नहीं उठाते। इस मोहल्ले में आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कतें होती हैै।
विज्ञापन

बस्ती के जमीर अंसारी, वकील अंसारी, शाकिर अंसारी, साबिर, समी अंसारी, समीर अंसारी, गुड्डू अंसारी, भूरा, अयूब आमिर, रिजवान, तौहीद, मुहम्मद मियां, इमरान, विकार, मुन्ना, अशरफ आदि ने पंचायत प्रशासन से बस्ती में सफाई कार्य कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed