{"_id":"148-60982","slug":"Kasganj-60982-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग का बढ़ रहा महत्व: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग का बढ़ रहा महत्व: डीएम
Kasganj
Updated Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिलाधिकारी मासूम अली सरबर ने कहा कि जमीन की बढ़ती कीमतों के चलते राजस्व विभाग का महत्व बढ़ गया है। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने विभागीय कार्यों, योजनाओं, कार्यक्रमों, नियमों और शासनादेशों की पूरी जानकारी रखें। कर्मचारियों को जितनी अच्छी जानकारी होगी, उतना ही अच्छा काम वे कर सकेंगे।
डीएम कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक अधिकारियों को कार्य कु शलता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने, भूमि पैमाइश, भूमि विवाद, राजस्व वाद, भूमि पर अवैध कब्जा, पट्टा आवंटन, चकबंदी सहित समस्त प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण के लिए नियमों एवं शासनादेशों की पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान डीएम ने कहा, यदि कोई काम करने में दिक्कत हो अथवा जानकारी न हो तो तुरंत अपने उच्चाधिकारी को मामले से अवगत कराएं। भूमि विवादों को सुलझाने के लिए लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार तुरंत मौके पर जाकर नियमानुसार पैमाइश कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। प्रकरणों को किसी भी दशा में लटकाया नहीं जाए। आम जनता को त्वरित गति एवं गुणवत्ता के साथ न्याय दिलाने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने का प्रयास करें। कार्यशाला में एडीएम बीएम मिश्र, एसडीएम कासगंज, एसडीएम सहावर, एसडीएम पटियाली, जिले के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल तथा समस्त राजस्व और कलक्ट्रेट कर्मी मौजूद रहे।