फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   कम नहीं हो रहा गर्मी कहर

कम नहीं हो रहा गर्मी कहर

Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। गर्मी का कहर कम नहीं हो रहा है। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। पिछले साल इतना तापमान जून के महीने में पहुंचा था। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोग घर से नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

गरमी का मौसम मई के महीने में ही काफी तल्खी दिखा रहा है। पिछले वर्ष जूून के महीने में इतनी गर्मी पड़ी थी। पिछले वर्ष 25 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन इस साल तापमान ने पिछले साल के रिकार्ड को तोड़ दिया है। न्यूनतम तापमान पिछले साल से 4 डिग्री अधिक रहा वहीं अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। लगातार दो दिन से तापमान के 46.6 डिग्री सेल्सियस पर रहने से लोग त्राहि-त्राहि कर उठे हैं। पिछले साल दो जून का दिन सबसे अधिक गर्म रहा था। जब पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। शनिवार को दिन भर चले गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते ही लोग अपना काम निपटा कर घरों को लौट आए। जिससे बाजार की रौनक गायब हो गई।
विज्ञापन



बिजली कटौती बढ़ा रही मुश्किलें
कासगंज। भीषण गर्मी में बिजली कटौती लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। गर्मी में बढ़े लोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा पहुंच रही है। रात में फेस ब्रेक होने पर तो अंधेरे में ही रात बितानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों से बिजली की सप्लाई जुगाड़ के सहारे ही कर रहा है। किसी ट्रांसफार्मर में क्लंप गायब हैं तो किसी के बायर पुराने हो चुके हैं। कहीं ट्रांसफार्मर से तेल टपकता रहता है। गर्मी में बिजली का लोड बढ़ जाने से इनमें अक्सर फाल्ट हो जाते हैं। जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती है। एक बार बिजली आपूर्ति बाधित होने पर दो घंटे से पहले फाल्ट ठीक नहीं हो पाता और यदि रात में कहीं फेस ब्रेक हो गया तो पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं होते।
बिजली विभाग के अधिकरी उपभोक्ता का फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते। गली बौहरान निवासी जवाहर, चोला गली निवासी अतुल गुप्ता, नदरई गंट निवासी कपिल ने बताया कि फाल्ट आने पर जब अधिकारियों को फोन किया जाता है तो वे फोन नहीं उठाते।


सीमित विद्युत भार का प्रयोग करें
कासगंज। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी हरीश कुमार का कहना है कि लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक हो गया है। जिससे विद्युत आपूर्ति में व्यवधान होता है। उपभोक्ता सीमित विद्युत भार का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed