{"_id":"148-59861","slug":"Kasganj-59861-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय गंगा में चार डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय गंगा में चार डूबे
Kasganj
Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बुद्धपूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के दौरान चार श्रद्धालुओं की गंगा में डूबकर मौत हो गई। चारों ही श्रद्धालुओं के शव गोताखोरों ने शनिवार की शाम तक बरामद कर लिए। हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चार मौतों से कछला गंगा घाट पर हाहाकार मच गया।
सबसे पहले स्नान पर्व के दौरान हादसे का शिकार चिंटू 18 वर्ष पुत्र जयराम निवासी सिकंद्रा मेहदीपुर जनपद करौली राजस्थान हुआ। बताया गया कि युवक अपने परिवारीजनों के साथ रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने आया था। अस्थि विसर्जित करने के बाद चिंटू गंगा में स्नान करने लगा। स्नान करते वक्त वह गहराई में जा पहुंचा। डूबने के दौरान युवक ने चीख पुकार करते हुए अपने आपको बचाने की काफी कोशिश लेकिन वह डूब गया। यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने चिंटू के शव को गंगा से बाहर निकाला।
दूसरी घटना दुपहर के समय हुई जब बदायूं जनपद के उझानी थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर से श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे थे। सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे, उसी दौरान गंगा घाट पर नए पुल की ओर युवक सुधीर(18) पुत्र रघुराज, गुड्डू(18) पुत्र वीरेंद्र, अपन(18) पुत्र चुन्नीलाल नहाते हुए बढ़ गए। गहराई में पहुंचने पर तीनों ही युवक डूब गए। जब युवक काफी देर तक नहीं मिले तो उनकी तलाश की गई। बाद में परिवारीजनों ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में तीनों की तलाश कराई। शाम के समय कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद हो सके। हादसे की सूचना संजरपुर गांव पहुंची तो तमाम ग्रामीण कछला पहुंच गए। हादसे की सूचना पर सीओ सरजीत सिंह, इंसपेक्टर सोरों व कछला चौकी का पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। गंगा घाट पर श्रद्धा के सैलाब के बीच कोहराम का मंजर बन गया।