{"_id":"148-53846","slug":"Kasganj-53846-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या निदान न होने पर 12 को धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या निदान न होने पर 12 को धरना
Kasganj
Updated Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं को रखा गया। समस्याओं के निदान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई।
जिला सचिव राजकुमार सिंह छौंकर ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की काफी समस्याएं हैं, इन समस्याओं के निदान को लेकर उदासीनता बनी हुई है। सरकार द्वारा समस्या निदान को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे, जिससे डिप्लोमा इंजीनियर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूमि विकास और जल संसाधन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, परती भूमि विकास राज्यमंत्री अरविंद सिंह पोप के आश्वासन के बाद भी पांच माह बीतने के पर समस्याएं हल नहीं हुईं हैं। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी तक समस्याओं का निराकरण न होने पर कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। 12 फरवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा वहीं, 13 फरवरी को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। 21 फरवरी को मंडल स्तरीय धरना कार्यक्रम होगा। पांच मार्च को लखनऊ में प्रांत स्तरीय धरना कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर्स मौजूद रहे।