फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   राष्ट्रीय मतदाता दिवसः नए मतदाताओं का लगा मेला

राष्ट्रीय मतदाता दिवसः नए मतदाताओं का लगा मेला

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। मतदान के अधिकार का सही उपयोग करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के परिप्रेक्ष्य में श्रीगणेश इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं ने रंगोली, कार्टून, पोस्टर, मेहंदी के माध्यम से भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। सभी मतदान केन्द्रों एवं कार्यालयों में शपथ कार्यक्रम संपन्न हुए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी चैत्रा वी ने पहली बार मतदाता बने युवाओं को बुके भेंट कर तथा बैज व कैप लगाकर उन्हें पहचान पत्र प्रदान किए। उन्होंने छात्राओं को सामूहिक रूप से मतदान की शपथ दिलाई। कॉलेज प्रांगण में छात्राओं ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदी, रंगोली, कार्टून, पोस्टर, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। डीएम ने कहा कि युवा तथा महिला मतदाता आगे बढ़ें और अपने वोट का महत्व तथा मतदान प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझें। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान करने के तरीके की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम कासगंज संतोष कुमार वैश्य, सीएमओ डॉ. वीके सिंह, पीडी डीआरडीए उमेश त्यागी, बीएसए दीवान सिंह, डीआईओएस आरपी वर्मा, तहसीलदार आरपी वर्मा, नायब तहसीलदार रामदेव निशाद, विज्ञान क्लब जिला समन्वयक जयंत गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र, वित्त एवं लेखा अधिकारी सूरज कुमार, डॉ. शमशाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रदीप सहित काफी संख्या में छात्राएं एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed