{"_id":"148-52935","slug":"Kasganj-52935-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसैनिकों ने हिंदुत्व की रक्षा का लिया संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसैनिकों ने हिंदुत्व की रक्षा का लिया संकल्प
Kasganj
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। शिवसेना ने बाला साहब ठाकरे की जयंती उत्साह के साथ मनाई। शिवसैनिकों ने मिष्ठान वितरण कर उनके अधूरे सपने को पूरा करने और हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया।
आगरा मंडल प्रमुख विनीत गुप्ता ने कहा कि बाला साहब हिंदू हृदय सम्राट हैं। हिंदुत्व के लिए उनके द्वारा किए गए काम को हमेशा याद किया जाता रहेगा। जिला प्रमुख अशोक गौड़ ने कहा कि बाला साहब भले ही आज हमारे बीच न हों लेकिन हृदय में वे हमेशा रहेंगे। उनके बताए मार्ग पर शिवसैनिक चलकर उनके सपने को पूरा करेंगे। नगर प्रमुख विनोद गुप्ता ने कहा कि हिंदुओं और हिंदुत्व की रक्षा के लिए शिवसैनिक किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। शिवसैनिकों ने बाला साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और हिंदुत्व रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाहा, नेत्रपाल वर्मा, अनिल सक्सेना, सतीश, पिंटू, संजय वर्मा, मनोज ठाकुर, दीपक माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी, बबलू ठाकुर आदि मौजूद रहे।