फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   अब मिशन 2014 को फतह करना लक्ष्य

अब मिशन 2014 को फतह करना लक्ष्य

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर राजनाथ सिंह की ताजपोशी होने पर भाजपाई झूम उठे। भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि राजनाथ सिंह के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा को काफी मजबूती मिलेगी। वह पहले भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, उस समय भाजपा काफी मजबूत स्थिति में थी। भाजपा नेता रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में 2014 का चुनाव लड़ा जाएगा। इस चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बोहरे ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राजनाथ की ताजपोशी से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। नगर पालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह ने राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नगर की जनता की ओर से उन्हें बधाई दी। इस दौरान महेंद्र सिंह राना, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, योगेंद्र चौहान, खूब सिंह, सुनील शर्मा, ज्ञान सिंह वर्मा, अमित पाठक, राजीव सक्सेना, धर्मपाल सिंह पुंडीर, सुरेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक सियाराम, पंकज पुंडीर आदि थे।
विज्ञापन


क्षत्रिय समुदाय में भी हर्ष
कासगंज (ब्यूरो)। राजनाथ सिंह के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर क्षत्रिय समाज के लोगों में भी हर्ष की लहर है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन मोहनपुरा में किया गया। बैठक में सुखवीर सिंह पुंडीर, बहादुर सिंह, बबलू चौहान, संजीव पुंडीर, सतेंद्र चौहान, शारदा सिंह, पुष्पेंद्र परमार, पोजन पुंडीर, विजयराज सिंह आदि ने हर्ष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed