{"_id":"148-50141","slug":"Kasganj-50141-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्र की पिटाई पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्र की पिटाई पर बवाल
Kasganj
Updated Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में छात्र की पिटाई को लेकर छात्रों में आक्रोश भड़क गया। छात्रों ने कॉलेज के बाहर तीन बसों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। जिससे बच्चे व यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बल पूर्वक छात्रों को खदेड़ा। कॉलेज के प्राचार्य ने छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
श्रीगणेश इंटर कॉलेज में इन दिनों अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को परीक्षा के बाद सभी परीक्षार्थी कॉलेज के गेट से बाहर जा रहे थे तभी 12वीं का छात्र अनुज यादव पुत्र विनोद कुमार यादव कॉलेज के पीछे ग्राउंड की ओर जा रहा था, वहां खड़े शिक्षक जयसिंह वर्मा ने छात्र को टोका तो छात्र ने शिक्षक को उल्टा जवाब दे दिया। इस पर शिक्षक ने उसे चांटा जड़ दिया। इससे बौखला कर छात्र अनुज कॉलेज गेट के बाहर सड़क पर लेट गया और हंगामा काटने लगा। अन्य साथी छात्रों ने अनुज को देखा तो उसके कपड़े फटे हुए थे और उसके हाथ से खून निकल रहा था, छात्र की ऐसी स्थिति को देखते हुए वह भी आक्रोशित हो गए। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
कासगंज के सीओ अशोक कुमार सिंह ने छात्र को चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे छात्र के पिता विनोद कुमार और प्राचार्य के बीच भी कहासुनी होने लगी। इसी बीच छात्रों की भीड़ सोरों गेट कलक्ट्रेट तिराहे पर जा पहुंची और छात्राें ने बसों को रोककर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए जिससे तीन बसों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री घायल हो गए। पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा। कॉलेज के प्राचार्य एचसी अग्रवाल ने छात्र अनुज के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बस पर पथराव, आधा दर्जन घायल
कासगंज। पीलीभीत डिपो की बस पर छात्रों ने पथराव किया। ईंट लगने से बस में सवार कासगंज के क्यामपुर निवासी आठ वर्षीय बालक सोहेल और सात वर्षीय राजा पुत्र मुकेश के सिर में चोट आई। सहावर गेट निवासी अनुपम, रामपुर सादाबाद निवासी मुनीश, भुजपुरा निवासी बालिका काजल व बस चालक राजकुमार भी कांच लगने से घायल हो गए।
रोडवेज ने दर्ज कराई प्राथमिकी
कासगंज ब्यूरो। सरकारी संपत्ति के नुकसान को लेकर पीलीभीत डिपो क ी बस के चालक राजकुमार श्रीवास्तव, कासगंज डिपो की बस के चालक रामनरेश, एक अन्य बस चालक प्रदीप कुमार ने छात्राें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
छात्र ने स्वंय काटे हाथ, फाड़े कपड़े: प्रधानाचार्य
कासगंज । श्रीगणेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एचसी अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक ने सिर्फ छात्र क ो मैदान में जाने को रोका था। छात्र ने स्वयं ही अपने कपड़े फाड़ लिए तथा अपने हाथ किसी वस्तु से काट लिए।
बेरहमी से पीटा गया : अभिभावक
कासगंज। छात्र के पिता विनोद यादव ने प्राचार्य से मारपीट करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि वे इस संबध में कानूनी कार्यवाही करेंगे।
मिडडे मील की बना ली थी क्लीपिंग: छात्र
कासगंज। घायल छात्र अनुज ने बताया कि विद्यालय में मिडडे मील अच्छा नहीं बनाया जाता। उसने पूर्व में इसकी मोबाइल से क्लीपिंग बना ली थी। जिससे शिक्षक उससे रंजिश मानते हैं।
आधा दर्जन छात्र दो माह के लिए निलबिंत
कासगंज (ब्यूरो)। कॉलेज में अनुशासन प्रभारी शिक्षक जयसिंह वर्मा के साथ अभद्रता करने एवं हंगामा काटने के आरोपी छात्र अनुज कुमार यादव के अलावा छह अन्य छात्रों को कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दो माह के लिए निलबिंत कर दिया है। प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को भी प्रेषित की है।
मामले की जांच होगी: सीओ
कासगंज। पुलिस उपाधीक्षक एके सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने उपद्रव की रिकार्डिंग कराई है। दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी। अनुज की विद्यालय के पास पहले ही अनुशासन हीनता की शिकायतें रही हैं।