फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   कसबा भरगैन में गमगीन माहौल में अलम जुलूस

कसबा भरगैन में गमगीन माहौल में अलम जुलूस

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भरगैन। कसबा भरगैन में गमगीन माहौल में अलम जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन दलबल के साथ मौजूद रहा। वहीं, नगर पंचायत ने भी मुख्य मार्ग और जुलूस वाले मार्गों पर सफ ाई का विशेष प्रबंध कराया। गम के माहौल में मुहर्रम को निकलने वाला अलम जुलूस देर शाम कसबे में भ्रमण करता रहा। जिसमें कस्बा के लोगों ने मरसिये पढ़कर करबला के शहीदों को याद किया। अलम का जुलूस मुहल्ला भीकन थोक, नत्थू थोक, मीरन थोक, हई थोक, रोशन महल, पड़ा थोक, अहमद थोक, बीच थोक, तलहटी होते हुए जहानी थोक में समाप्त हुआ। जुलूस में अखाड़े छड़ी, तलवार, बाना, फरमा, पटा आदि से हैरतअंगेज कारनामे दिखा कर लोगों को दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। जुलूस के दौरान महिलाओं ने अलम के दौरान ताजियो की ताजपोशी की और मन्नते मांगी। इस मौके पर मु. आमिर खान, ताहिर, हाजी जिलेदार खान, रिहान खान भरगैनवीं, नदीम आलम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed