फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   सर्राफा व्यवसायी के यहां पहुंची राजस्थान पुलिस

सर्राफा व्यवसायी के यहां पहुंची राजस्थान पुलिस

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। नगर के एक सर्राफा कारोबारी क ी दुकान पर राजस्थान की पुलिस चोरी का माल बेचे जाने की सूचना पर पहुंच गई। पुलिस की इस कार्यवाही का सर्राफा कारोबारियों ने विरोध किया। विरोध को देखते हुए पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

दरअसल, इसी वर्ष अप्रैल माह में जयपुर में चोरों ने नगदी और जेवरात चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। जयपुर पुलिस ने इस मामले में सिकंदराराऊ के तीन चोरों को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर राजस्थान पुलिस कासगंज पहुंची। चोरों ने पुलिस को बताया कि वह कासगंज के सर्राफा व्यवसायी के यहां चोरी के आभूषण बेच गए हैं। जयपुर पुलिस के उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह कासगंज आए और कोतवाली पुलिस के साथ सर्राफा व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। पुलिस के आने पर सर्राफा कारोबारी एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि चोरी का माल कारोबारियों द्वारा नहीं खरीदा गया है। सर्राफा कारोबारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed