{"_id":"148-48799","slug":"Kasganj-48799-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के सैकड़ों कुंतल बीज में घुन लगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के सैकड़ों कुंतल बीज में घुन लगा
Kasganj
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कृषि विभाग के प्लांट में सही से रखरखाव नहीं होने पर गेहूं के सैकड़ों कुंतल बीज में घुन लग गया। यही खराब बीज किसानों को भी बेच दिया गया। किसानों के शिकायत करने अब विभाग घुन लगे गेहूं का रीग्रेडेशन करा रहा है।
कृषि विभाग के माध्यम से एचटी 2733 वैरायटी गेहूं बीज फार्म हाउस में तैयार कराया गया। बीज के लिए विभाग का प्लांट है, लेकिन इस प्लांट में गेहूं के बीज के उचित रखरखाव की व्यवस्था नहीं है। लिहाजा उचित रखरखाव के अभाव की वजह से गेहूं के सैकड़ों कुंतल बीज में घुन लग गया। फिर भी विभागीय अधिकारियाें ने घुन लगे बीज का वितरण भी बीज गोदामों से शुरू करा दिया। जब किसान इस बीज को लेकर अपने घरों पर पहुंचे और कट्टाें को खोलकर देखा तो उसमें गेहूं के बीज घुने हुए थे। यह देखकर किसान हतप्रभ रह गए। किसानों ने इसकी शिकायत बीज गोदाम पर की। मजरा जात निवासी किसान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह गोदाम से दो कट्टे बीज के लेकर आए थे। दोनों कट्टों का बीज घुना हुआ निकला। शिकायत के बाद बीज को बदला गया। कृषि अधिकारी चरन सिंह ने बताया कि फाउंडेशन के बीज का रीग्रेडेशन कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि किसानाें को सही बीज मिल सके। उन्होंने बताया कि बीज में आवश्यक दवा भी लगवाई जा रही है, जिससे लगने वाले बीज जनित रोग अब नहीं लग सकें। उन्होंने बताया कि बीज में गेहूं लगने की भी जांच कराई जा रही है।