{"_id":"148-48795","slug":"Kasganj-48795-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के चार हत्यारोपी पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के चार हत्यारोपी पुलिस ने दबोचे
Kasganj
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में दुराचार के बाद किशोरी की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक लूट की घटना के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय हो कि अमांपुर के गांव शेखपुरा में 15 वर्षीय विशनदेवी पुत्री मलखान सिंह का शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। किशोरी के साथ 15 अक्टूबर को गैंगरेप भी हुआ था। विशनदेवी के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवती के परिवारीजन इसे हत्या का मामला बता रहे थे, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद पुलिस ने गांव के ही यतेंद्र, देवेंद्र, योगेंद्र व दिनेश को एटा रोड से गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पांच दिन पूर्व कासगंज अमांपुर मार्ग पर हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे गांव शेरपुर निवासी प्रवेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी महेश मिश्रा ने बताया कि किशोरी के साथ रेप एवं हत्या के चार आरोपी एवं लूट की एक घटना के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।