{"_id":"148-48736","slug":"Kasganj-48736-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के बाद भी मुसीबतें कम नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के बाद भी मुसीबतें कम नहीं
Kasganj
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। त्योहार निपटने के बाद भी यात्रियों की मुसीबतें कम नहीं हुईं हैं। अभी भी ट्रेनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ तथा मारामारी है। मार्गों पर वाहनों की संख्या कम होने की वजह से यात्री हलकान हो रहे हैं। लोग मजबूरन डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे हैं।
दीपावली, भैया दूज आदि त्योहार निपटने के बाद लोगों का बड़ी संख्या में अपने क्षेत्रों को लौटने का सिलसिला जारी है। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली मार्ग पर जाने वाली बसों में है। रोडवेज ने इस मार्ग के लिए 35 बसें शनिवार को संचालित की, लेकिन ये बसें भी कम पड़ गई। दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों का दबाव रहने से बसों में काफी भीड़ रही, वहीं लोकल मार्गों पर बसों की संख्या घट जाने से यात्रियों को खासी दिक्कतें रहीं। लोकल मार्गों पर लोगों ने डग्गेमार वाहनों की छतों पर बैठकर यात्रा की। बसों की कमी के चलते यात्री काफी परेशान रहे। ट्रेनों में भी यात्रियों का काफी दबाव रहा। भैया दूज करने के बाद बहनें भी अपने घरों को लौट रही हैं। कासगंज से तीनों मार्गाें पर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। यात्री ट्रेनों में लटक कर भी यात्रा करते देखे गए। यात्रियाें को कासगंज जंक्शन पर टिकट विंडो पर टिकट खरीदने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लंबी कतारों के चलते यात्रियों को टिकट विंडो पर घंटाें लाइन में लगना पड़ा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीएन राम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी मार्गाें पर व्यवस्थित ढंग से बसों का संचालन हो रहा है। जिससे यात्रियों को दिक्कतें न हो।