{"_id":"148-48732","slug":"Kasganj-48732-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ पेट्रोलिंग करेंगे पूर्व सैनिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के साथ पेट्रोलिंग करेंगे पूर्व सैनिक
Kasganj
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना गया और समय से निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं, उनसे स्वच्छता, स्वास्थ्य आदि के कार्यक्रम में सहयोग करने का आह्वान किया गया। वहीं, पुलिस के साथ पेट्रोलिंग करने के लिए भी एसपीओ के रूप में नाम दर्ज कराने को कहा गया।
डीएम चैत्रा वी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा। जिले को स्वच्छता और कानून व्यवस्था बनाये रखने में भी भूतपूर्व सैनिक सहयोगी बन सकते हैं। थाने में एसपीओ के रूप में अपना नाम दर्ज करा कर पुलिस, प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इसकी पहल शुरू हो चुकी है। गांवों में शुष्क शौचालयों का सर्वे कराकर उन्हें शीघ्र ध्वस्त कराने की कार्रवाई नियमानुसार की जायेगी। अगर आपके आस-पड़ोस में भी कोई शुष्क शौचालय हों, तो उन्हें हटवाने और जल प्रवाहित शौचालय बनवाने के लिये ऐसे लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जो सैनिक शारीरिक रूप से कमजोर हो चुके हैं वे अपना शस्त्र लाइसेंस स्वेच्छा से अपने वारिसान के नाम कर सकते हैं। सीओ कासगंज ने कहा कि जो भूतपूर्व सैनिक मानदेय पर पुलिस के साथ रात्रि में पेट्रोलिंग करने के इच्छुक हों, वे उनके कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। एसपीओ के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए अगली बैठक अपने दो फोटो अवश्य साथ में लाएं। बैठक में एसडीएम कासगंज, जिला पूर्ति अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और अन्य अधिकारी एवं काफी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।