फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   दिल्ली रूट पर रहा यात्रियों का अधिक दबाव

दिल्ली रूट पर रहा यात्रियों का अधिक दबाव

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। त्योहार को मनाने के लिए घर आए लोग अब फिर से अपने काम धंधों और नौकरियों पर लौटने लगे। वहीं, भैया दूज मनाने के बाद शुक्रवार को बहनों का अपनी ससुराल लौटने का सिलसिला शुुरू हो गया। इन्हें वाहनों की किल्लत की समस्या का सामना करना पड़ गया। वाहनों की कमी से यात्रियों को काफी दिक्कतें रहीं। वहीं, रेल गाड़ियों में भी काफी भीड़भाड़ का आलम नजर आया।
विज्ञापन

भैया दौज के साथ दीपावली पर्व का समापन हो गया। त्योहार को मनाने के लिए घर पर आए नौकरीपैशा लोग अब लौटने लगे। नगरीय और कसबाई इलाकों के बड़ी संख्या में लोग बाहरी राज्यों और जनपदों में रोजीरोटी कमाने के लिए काम करते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या दिल्ली में काम करने वालों की होती हैं। इसके चलते दिल्ली के रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। रोडवेज द्वारा इसके लिए पहले से तैयारियां कर ली गईं थीं। रोडवेज द्वारा अधिकतर बसें दिल्ली रूट पर लगा दी गईं। अन्य रूटों पर बसों की कमी पड़ गईं। इसके चलते जहां लोकल सवारियां को डग्गेमार वाहनों के सहारे ग्रामीण और कसबाई इलाकों से अपना आवागमन करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर भैया दूज के बाद बहनों के लौटने का क्रम शुरू हुआ तो मार्गों पर यात्रियों की काफी भीड़ नजर आई। यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकते रहे। जैसे ही कोई बस नजर आती वे उसमें स्थान पाने के लिए टूट पड़ते। जुगाड़, टेंपो, ट्रैक्टर और दुपहिया वाहन सहित, जो वाहन मिला उसमें यात्रा करनी पड़ी। यहां तक लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बसों, टेंपो की छतों पर बैठकर भी यात्रा करने से परहेज नहीं किया। इधर, रेलों में भी भीड़भाड़ का आलम रहा। ट्रेनों की छतों पर बैठकर भी लोग यात्रा करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed