फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   लूट के इरादे से युवक का किया पीछा

लूट के इरादे से युवक का किया पीछा

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के थाने गांव चौराहे निकट दौज कराकर बाइक से घर लौट रहे युवक का पहले तो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोकने का प्रयास किया। जब युवक ने अडूपुरा मार्ग पर बाइक दौड़ा दी तो बदमाशों ने युवक का काफी दूर तक पीछा किया।
विज्ञापन

ग्राम टपरी निवासी कलियान सिंह सोलंकी का पुत्र नरेंद्र सोलंकी कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया से अपनी बहन से दौज कराकर बाइक से शाम करीब छह बजे लौट रहा था। दरियावगंज रेलवे स्टेशन से बिना नंबर वाली लाल रंग की बाइक पर सवार तीन लोग उसके पीछे लग गये। युवकों ने पहले तो नरेंद्र को रोकने का प्रयास किया जब नरेंद्र को आभास हुआ कि उसके पीछे कोई लगा हुआ है तो उसने अपनी बाइक अडुपूरा मार्ग पर दौड़ा दी। नरेंद्र ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने जोर से चिल्लाते हुए रुकने का इशारा किया और अडुपूरा रेलवे क्रासिंग तक उसका पीछा किया। नरेंद्र ने बताया कि जब वह तहरीर लेकर कोतवाली पटियाली गया तो उसकी रिपोर्ट नही लिखी गयी। नरेंद्र ने उच्चाधिकारियों को फैक्स द्वारा शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed