{"_id":"148-48359","slug":"Kasganj-48359-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल मार्गों पर यात्रियों को दिक्कतें शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल मार्गों पर यात्रियों को दिक्कतें शुरू
Kasganj
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रोडवेज ने पिछले दिनों दीपावली पर एक सप्ताह तक यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने देने और विशेष व्यवस्था करने का दावा किया था, लेकिन दीपावली से तीन-चार दिन पहले ही दावों की हवा निकल गई। इसकी मुख्य वजह दिल्ली मार्ग पर अधिक बसों को लगाना बताया जा रहा है। लोकल मार्गों पर यात्रियों को अभी से दिक्कतें होने लगी हैं। दीपावली और भैया दूज के दिन यात्रियों को होने वाली दिक्कतों का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। शनिवार को ही तमाम यात्री वाहनों की प्रतीक्षा करते देखे गए।
जनपद के काफी संख्या में लोग दिल्ली में नौकरी और व्यापार करते हैं। ये लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों पर लौटते हैं। दीपावली के लिए कई दिन पहले से लोगों का लौटना शुरू हो गया है। रोडवेज भी इस मौके को भुनाना चाहता है। रोडवेज डिपो में 80 बसें हैं। अधिक आय की लालच में रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर चलने वाली नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त बसों भी लगा दी हैं। रोडवेज ने शनिवार को 35 बसें दिल्ली के लिए रवाना की, जिससे लोकल मार्गों पर बसों का संचालन गड़बड़ा गया। जिसका असर देखा गया। लोकल यात्रियों को काफी इंतजार के बाद बसें मिलीं। सफर भी मुश्किल रहा। आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले लोकल यात्री डग्गामार वाहनों का सहारा लेते देखे गए। काफी संख्या में यात्री बसों की प्रतीक्षा में बस स्टैंड, बिलराम गेट, चौराहा, सोरों गेट, मालगोदाम चौराहा सहित अन्य स्थानों पर खड़े नजर आए। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीएनराम ने बताया कि दीपावली से एक दिन पहले 40 बसें दिल्ली के लिए भेजी जाएंगी। बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाने के बाद भी लोकल यात्रियों का ध्यान रखा जाएगा, जिस मार्ग पर बसों की आवश्यकता होगी, उन मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को आवागमन के लिए दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।