फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   सजने संवरने को पार्लर में जुटी रहीं महिलाएं

सजने संवरने को पार्लर में जुटी रहीं महिलाएं

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। करवाचौथ की तैयारियाें में जुटी महिलाएं सजने संवरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाह रहीं। महिलाओं ने अपनी खूबसूरती को परवान चढ़ाने के लिए ब्यूटी पार्लर में फेसियल, आइब्रो, हेयर कटिंग कराई। इसके लिए महिलाओं की अच्छीखासी भीड़ ब्यूटी पार्लरों में दिखी। सुबह से ही ब्यूटी पार्लरों में कामकाज शुरू हो गया जो देर रात्रि जारी रहा।
विज्ञापन

करवाचौथ की तैयारियों में महिलाओं द्वारा परिधानों खरीदारी की गई। अब जो भी समय है, वह उन्होंने मेकअप के लिए बचाकर रखा है। बुधवार को ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं के पार्लरों से अपायमैंट थे, लेकिन इसके बाद भी महिलाओं को अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी थी। महिलाओं के द्वारा आमतौर पर आईब्रो और फेसियल कराया गया। लेकिन इसके अलावा ब्यूटी पार्लरों की संचालिकाओं द्वारा गोल्ड मसाज, डायमंड मसाज आदि के पैकेज निर्धारित किए गए थे। ये पैकेज महिलाओं को काफी भाए। इसके लिए अच्छीखासी जेबें भी महिलाओं को हल्की करनी पड़ी। साढ़े तीन सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक महिलाओं के द्वारा फेसियल, मसाज आदि के लिए खर्च करने पड़े। पार्लर की संचालिकाएं आज सुबह से ही व्यस्त रहीं। पतिदेव भी दिखाई देंगे नए लुक में। करवाचौथ पर जहां महिलाओं में सजने संवरने की होड़ है, वहीं पतिदेव भी उनसे पीछे रहना नहीं चाहते। करवाचौथ के चलते युवक भी तैयारियाें में जुट गए हैं। नए विवाहित जोड़े वाले युवकों में भी करवाचौथ पर सजने संवरने का क्रेज देखा गया है। युवक पुनीत ने बताया कि जब महिलाएं सोलह शृंगार करेंगी तो पतियों को भी उनके सामने ठीकठाक दिखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed