{"_id":"148-46172","slug":"Kasganj-46172-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाई तालाब में डूबे, बहन को बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाई तालाब में डूबे, बहन को बचाया
Kasganj
Updated Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में खेलते समय एक ही परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूब गए। जिसमें से दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन को बचा लिया गया। दोनों भाइयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
घटना ग्राम कायमपुर की है। रमेश का छह वर्षीय पुत्र सुमित तीन वर्षीय अनुज एवं आठ वर्षीय रूबी गांव के बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से गए थे। सभी बच्चे खेलते समय तालाब के किनारे पहुंच गए। बाद में सभी बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतर गए। इसी बीच अनुज का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर पड़ा। सुमित ने उसे बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। उसने डुबकी लगा दी, लेकिन दोनो भाई बाहर नहीं निकल सके तो रूबी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बच्चों ने उसे रोक लिया। जिससे उसकी तो जान बच गई, लेकिन दोनों भाइयों की मौत हो गई। बच्चों की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवारीजन व अन्य ग्रामीण तालाब पर जा पहुंचे। कुछ गोताखोरों ने तालाब में छलांग लगा दी। दोनों भाइयाें के शवों को बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस के अलावा लेखपाल भंवरपाल, कानूनगो मोहरपाल भी मौके पर जा पहुंचे।