फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   ganesh visarjan in kachhala ghat kasganj

भक्तों ने गंगा में किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

Mon, 17 Sep 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Mon, 17 Sep 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
ganesh visarjan in kachhala ghat kasganj
गणेश विसर्जन की यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में गणेश चतुर्थी के मौके पर विराजित कराई गई प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया है। शहर से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की यात्राएं निकाली गई। प्रतिमाओं को गंगा के कछला घाट पर ले जाकर विसर्जित किया गया। 
विज्ञापन


दुर्गा कालोनी में रखी गई गणेश प्रतिमा को हाथ में उठाकर विसर्जन को ले जाया गया। बिलराम गेट, सोरेां गेट से होकर यह विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग भजनों पर मस्ती से नाच रहे थे। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। 
विज्ञापन


नदरई गेट क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर विराजित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की यात्रा भी धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में शामिल भक्त डीजे पर बजते भक्ति संगीत पर नाचते झूमते नजर आए। भगवान गणेश के जयकारे गूंजते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतिमाओं को गंगा के कछला घाट पर ले जाया गया। भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणेश भगवान से फिर से आने की मंगला कामना की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed