{"_id":"56df1e604f1c1ba6798b456f","slug":"women-expressed-concern-at-the-declining-proportion","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के गिरते अनुपात पर जताई गई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के गिरते अनुपात पर जताई गई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में गोष्टी के दौरान मौजूद सीएमओ व अन्य अधिकारी कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं के गिरते अनुपात पर चिंता जताई गई। महिलाओं को ऊपर उठाने व स्वावलंबी बनाने पर बल भी दिया गया। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया गया। बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार महिलाओं की संख्या कम होती जा रही है। बालिकाओं को शिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने महिला हेल्प लाइन 1090 प्रचार प्रसार करने को कहा। इस मौके पर डा. रेनू पांडेय, नीता कटियार, डा. जेआर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या, राजेश बघेल, बाल विकास की आरके त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक आरके सक्सेना ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण करने के लिए बैंक द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाएं इनका लाभ उठाकर स्वयं का कारोबार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं। खंड विकास अधिकारी साधना दीक्षित ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को एक मिशन के रुप में लेने की जरूरत है। तभी ऐसे कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में महिला वक्ताओं को प्रथम, द्वितीय, व तृतीय पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान अजीत कुमार शुक्ला, गरिमा मिश्रा, नीना शर्मा, ज्योति पाल, आकांक्षा सिंह, स्वपनिल, रेनुका, सुषमा गुप्ता, स्वदेश कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
उधर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी दुबे ने महिलाओं द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने विचार रखे। शहनाज़ हाशमी ने कहा कि समाज को सुधारने के लिए अपने घर से ही शुरूआत करनी चाहिए। इस दौरान रत्ना मिश्रा, शहनाज़ हाजमी, किरन वर्मा, किरन गिहार, अंजली गुप्ता, ज्योति, सचिवाला सैनी, शाफिया बेगम, कमलेश, राधा कश्यप आदि मौजूद रहीं।